Punjab News: पंजाब में चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, समराला।
Punjab News: पंजाब (
Punjab
) में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी। जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया।