डेली संवाद, लुधियाना।
Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
रंजिश के चलते हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं।
[caption id="attachment_98629" align="aligncenter" width="1200"]
मृतक गगनदीप सिंह की फाइल फोटो[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं गोलियां लगने के बाद वह खेत में गिर गया। घटना के बाद युवक को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी गई है।