Skip to content

Jalandhar News: रामामंडी में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू, जनता को सीधी राहत- नितिन कोहली

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल प्रभारी नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने बताया कि पंजाब सरकार की ऐतिहासिक हेल्थ योजना को आम लोगों तक सीधे और आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से रामामंडी स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में, जो बर्गर किंग वाले मार्केट के पास और जोहल अस्पताल के नज़दीक स्थित है, आज से हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह कैंप रामामंडी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा और राहत लेकर आया है। नितिन कोहली ( Nitin Kohli ) ने जानकारी दी कि इससे पहले यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पार्टी के मुख्य कार्यालय में लगातार सफलतापूर्वक चलाई जा रही थी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हेल्थ कार्ड से जुड़ी जानकारी ली और अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए इसे रामामंडी स्थित कार्यालय—बर्गर किंग वाले मार्केट के पास, जोहल अस्पताल के नज़दीक—में भी शुरू किया गया है, ताकि आम जनता को इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि यह कैंप विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग, औद्योगिक क्षेत्र और रामामंडी सहित आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों के लिए शुरू किया गया है। यह पहल पूरी तरह जनता की मदद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई यह हेल्थ योजना देश के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्रांति है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में अपने कार्यालय और विभिन्न हेल्थ कैंप्स के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों से सीधे बातचीत की, जिसमें जनता ने इस योजना को लेकर सरकार की खुलकर सराहना की।

जनता इस पहल से बेहद खुश

लोगों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि जनता इस पहल से बेहद खुश और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जो काम दशकों में कोई राज्य या सरकार नहीं कर सकी, वह आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दिखाया है। आज 3 करोड़ पंजाबियों को बिना किसी शर्त, बिना किसी सीमा और बिना किसी भेदभाव के 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड दिया गया है, जिससे किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज का आर्थिक बोझ परिवारों पर नहीं पड़ेगा। नितिन कोहली ने बताया कि इस योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर सहित 2000 से अधिक बीमारियों का इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त और कैशलैस है। पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक अस्पताल इस योजना के साथ एंपैनल्ड हैं, जिससे लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि यह योजना गरीब, मध्यम वर्ग और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन बदलने वाली राहत बनकर सामने आई है। नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का विज़न स्पष्ट और दूरदर्शी है। यह योजना केवल आज की जरूरतों तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्य में पंजाबियों के स्वास्थ्य और कल्याण की मजबूत नींव रखती है। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, अस्पताल नेटवर्क, कैशलैस सुविधा और मरीजों के प्रबंधन को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि आम नागरिक को सम्मानजनक और सुरक्षित इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि आम हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में जहां कई शर्तें और जटिल प्रक्रियाएं होती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी सरकार की यह हेल्थ पॉलिसी हर पंजाबी के लिए समान, सरल और पारदर्शी है। यही वजह है कि जनता इसे ऐतिहासिक और जनहितैषी पहल मान रही है। नितिन कोहली ने रामामंडी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे रामामंडी स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय—बर्गर किंग वाले मार्केट के पास, जोहल अस्पताल के नज़दीक—में लगाए गए हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक योजना से जुड़ें।