Skip to content

Jalandhar News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने मॉडल टाउन श्मशान घाट का किया दौरा

Jalandhar News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने मॉडल टाउन श्मशान घाट का किया दौरा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा ने आज मॉडल टाउन (Model Town) में मौजूद श्मशान घाट का दौरा किया और वहां प्रस्तावित सुधार और विकास कार्यों की गुंजाइश का रिव्यू किया। अपने दौरे के दौरान, चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा ने श्मशान घाट की मौजूदा हालत का जायजा लिया और आने वाली सुधार योजना पर डिटेल में चर्चा की। योजना में श्मशान घाट के सौन्दर्यीकरण, उचित विकास, बेहतर सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सैनिटेशन मैनेजमेंट और जनता की सुविधा के लिए सही पार्किंग बनाने जैसे ज़रूरी प्वाइंट शामिल है। [caption id="attachment_84059" align="aligncenter" width="1200"] Ramnik Singh Randhawa took over as Chairman of Improvement Trust Jalandhar Ramnik Singh Randhawa  [/caption]

राज्यसभा मेंबर शुक्रिया अदा किया

इस मौके पर, सोसायटी ने राज्यसभा मेंबर अशोक कुमार मित्तल का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने श्मशान घाट के सुधार और विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट को मंज़ूरी दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह ग्रांट नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। इस मौके पर रंधावा के साथ वरिंदर मलिक, जसविंदर सिंह साहनी, कंवलजीत सिंह (टोनी), राजीव दुग्गल, ललित त्रिखा और स्वतंत्र चावला भी मौजूद थे।