Skip to content

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता चिट्टा पीते गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वायरल हो रही है तस्वीरें

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बटाला पुलिस ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को कथित रूप से चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरकीरत सिंह कालू के रूप में हुई है, जो कांग्रेस के पंजाब एससी विंग का कन्वीनर बताया जा रहा है। पंजाब (Punjab) पुलिस के अनुसार, गुरकीरत सिंह कालू को गांव मूला सुनइयां के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठे हुए पकड़ा गया। वह कथित तौर पर सिल्वर फॉयल पर नशीला पदार्थ रखकर उसे पाइप की तरह बनाकर सेवन कर रहा था। इसी दौरान थाना सदर बटाला की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी और उनकी नजर आरोपी पर पड़ गई। [caption id="attachment_102419" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Congress Leader Arrested With Heroin In Gurdaspur Punjab Congress Leader Arrested With Heroin In Gurdaspur[/caption]

झाड़ियों में पी रहा था चिट्टा

थाना सदर बटाला (Batala) प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि पंजाब (Punjab) सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम जब श्मशान घाट के पास पहुंची तो झाड़ियों में एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। शक होने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह नशीले पदार्थ का सेवन करता पाया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मौके से नशीला पदार्थ भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर बटाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद गुरकीरत सिंह कालू को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से मिला। [caption id="attachment_102418" align="aligncenter" width="1200"] SHO Batala Police SHO Batala Police[/caption]

कालू की तस्वीर वायरल

इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर गुरकीरत सिंह कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कही जा रही है।