डेली संवाद, चंडीगढ़।
Singer Mankirt Aulakh: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर एक बार फिर विवादों में फंसते जा रहे है। दरअसल औलख के एक गाने को लेकर भाजपा नेता ने DGP से शिकायत की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (
Mankirt Aulakh
) के नए गीत असलहा को लेकर विवाद पैदा हो गया है। BJP पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने इस गीत पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र भेजकर गीत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
[caption id="attachment_101890" align="aligncenter" width="1200"]
भाजपा नेता अरविंद शर्मा[/caption]
अरविंद ने इसे हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और इसे लेकर DGP गौरव यादव को लेटर लिखा है। उन्होंने मांगी की है कि गीत पर रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब से हटाया जाए। बता दे कि मनकीरत औलख पिछले 15 दिन से अपने नए गीत के प्रमोशन को लेकर लगातार पंजाब का टूर कर रहे थे।
वहीं 3 दिन पहले (6 फरवरी) ही उनका यह गाना रिलीज हुआ है। मनकीरत औलख और जेहर वाइब का यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना अपने लिरिक्स और विजुअल्स के कारण विवादों में आ गया। गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश की गई है।
[caption id="attachment_101891" align="aligncenter" width="1200"]
Singer Mankirt Aulakh[/caption]
बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद ऐसे गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद इन गीतों को जारी करने की अनुमति कैसे मिल रही है और इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे।