Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसर साथ लूट, बाइक सवार लुटेरों ने लूटा, फैली सनसनी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसर के साथ बड़ा कांड हो गया। बाइक सवार लुटेरों ने निगम अफसर को लूट लिया। लुटेरे उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक जालंधर नगर निगम ( Jalandhar Municipal Corporation ) के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राहुल धवन का मोबाइल लूट लिया। ये वारदात मॉडल टाउन स्थित रविंदरा डे बोर्डिंग स्कूल के पास हुई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जालंधर नगर निगम के SE राहुल धवन सैर करने निकले थे, तभी अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल लूट लिया। वे विरोध कर पाते इससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक लुटेरे बाइक पर दो लोग थे। राहुल धवन अपने मोबाइल पर बातचीत करते हुए सैर कर रहे थे कि लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया।