Skip to content

Jalandhar News: जालंधर कचेहरी में 3 दिनों तक नो वर्क डे, कल से नहीं होगा कामकाज, जाने वजह

Jalandhar News: जालंधर कचेहरी में 3 दिनों तक नो वर्क डे, कल से नहीं होगा कामकाज, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की जिला बार एसोसिएशन ने Bar Council of Punjab and Haryana के आगामी चुनावों को लेकर अहम फैसला लिया है। एसोसिएशन ने कचहरी परिसर में 16, 17 और 18 मार्च को “नो वर्क डे” (No Work Day) घोषित किया है। इस दौरान जिला अदालतों में वकील नियमित कार्य से दूर रहेंगे और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करेंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। दरअसल, Bar Council of Punjab and Haryana के चुनाव 17 और 18 मार्च को पंजाब, हरियाणा और Chandigarh में आयोजित किए जा रहे हैं। इन चुनावों में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान करते हैं और अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। चुनावों को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। [caption id="attachment_66479" align="aligncenter" width="800"] Jalandhar News:जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर अमृतसर की महिला का केस, परिवार की लड़ाई से खुला बड़ा राज़ law[/caption]

नो वर्क डे क्यों?

जालंधर (Jalandhar) जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार “नो वर्क डे” का उद्देश्य किसी भी प्रकार का विरोध या हड़ताल करना नहीं है, बल्कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिवक्ताओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का पर्याप्त समय मिल सके। इस दौरान वकील चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर सकेंगे, अपने साथियों से संपर्क कर सकेंगे और अधिक से अधिक मतदान के लिए अपील भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि अक्सर चुनाव के दौरान अदालतों के कामकाज और चुनावी गतिविधियों के बीच वकीलों को समय की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में “नो वर्क डे” घोषित करने से अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की दुविधा नहीं रहेगी और वे चुनावी प्रक्रिया में पूरी तरह भागीदारी निभा सकेंगे। Jalandhar News: जालंधर कोर्ट में आज नहीं होगा कोई काम, जाने से पहले पढ़ ले खबर

3500 अधिवक्ता मतदाता

जानकारी के अनुसार जालंधर बार से लगभग 3500 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, जो इस बार के चुनाव में मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन ने सभी वकीलों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस बार जालंधर से बार काउंसिल चुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के समर्थन में शहर के विभिन्न वकीलों द्वारा लगातार प्रचार किया जा रहा है। बार के सदस्यों को उम्मीद है कि जालंधर से कोई मजबूत प्रतिनिधि चुनकर बार काउंसिल तक पहुंचेगा और वहां जालंधर बार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगा।

जालंधर से प्रतिनिधित्व मजबूत

एसोसिएशन का मानना है कि यदि जालंधर से प्रतिनिधित्व मजबूत होगा तो अधिवक्ताओं से जुड़े कई लंबित मुद्दों का समाधान कराने में भी मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य के तहत बार एसोसिएशन ने वकीलों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है।