Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और सोनी-खन्ना परिवार को माफी के बाद भी राहत नहीं, माफीनामा के बाद केस में नया मोड

जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज, और केके ट्रेडर से जुड़े सोनी-खन्ना परिवार और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

Daily Samvad
6 Min Read
Zoom Shoes FIR
Highlights
  • टक्कर परिवार से माफी मांगने के बाद केस में नया मोड
  • गुरदीप सिंह संधू जब तक माफी नहीं मांगते, तब कर माफीनामा नहीं
  • ZOOM शूज, खन्ना और सोनी परिवार की मुश्किलें बढ़ी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के चर्चित हाईप्रोफाइल मारपीट केस में माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाने वाले Zoom शूज और केके ट्रेडर से जुड़े सोनी-खन्ना परिवार को राहत मिलती नहीं दिख रही है। माफी मांगने के बाद अब इस केस में नया मोड़ आ गया है। सूत्र बताते हैं कि टक्कर परिवार इस बात को लेकर अड़ गया है कि गुरदीप सिंह संधू भी माफी मांगे। नहीं तो यह राजीनामा खारिज समझा जाएगा। इस मारपीट में गुरदीप सिंह संधू भी शामिल थे, लेकिन जब राजीरामा हुआ तो वे वहां नहीं आए थे।

कपूरथला पुलिस से कई दिनों तक फरार चल रहे जालंधर के ZOOM Shoes कंपनी और केके ट्रेडर से जुड़े सोनी-खन्ना परिवार ने आखिरकार पीड़ित रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर से माफी मांग ली है। लेकिन इस केस में शामिल एक अन्य अरोपी गुरदीप सिंह संधू इस राजीनामा वाली मीटिंग में नहीं आए थे, जिससे अब नया मोड सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस लड़ाई में गुरदीप सिंह संधू ने भी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर से मारपीट की है।

Zoom Shoes Case
Zoom Shoes Case

पुलिस ने दर्ज की है FIR

आपको बता दें कि जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज, और केके ट्रेडर से जुड़े सोनी-खन्ना परिवार और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस लगातार इनके घरों में छापेमारी कर रही थी।

जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इन आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई हुई है। इस दौरान ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने समझौता का बड़ा दबाव बनाया।

जिससे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में सलाहकार दीपक बाली की मौजूदगी में सुखमहल होटल में इस मामले का पटाक्षेप किया गया। पीड़ित टक्कर परिवार ने कहा कि कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहे ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने माफी मांगी है। इसके बाद राजीनामा हुआ, लेकिन गुरदीप सिंह संधू इस माफीनामा में शामिल नहीं हुए और न ही माफी मांगी, जिससे यह राजीनामा खारिज कर दिया जाएगा।

Zoom Shoes
Zoom Shoes

बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला

आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 308 सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

Raid
Raid

पुलिस की छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है।

उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि अभी माफी के बाद समझौता हो गया है।

इन लोगों पर FIR

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *