aman arora[/caption]
उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस पर हम केवल शहीदों को ही नहीं, बल्कि उनके संकल्पों को भी याद करते हैं। शहीद भगत सिंह ने औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और शोषण, भूखमरी तथा असमानता से मुक्त समाज का सपना देखा। ‘कारवां 2026’ इस बात का प्रतीक है कि डीएवी कॉलेज ऐसे नागरिक तैयार कर रहा है, जिनमें सही और गलत की पहचान करने की क्षमता हो।
Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा DAV कॉलेज में 3-दिवसीय "कारवां 2026" का शुभारंभ
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने यहां डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर-10 में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "कारवां 2026" का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर संस्थान की ओर से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) ने सांस्कृतिक महत्व और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने वर्तमान संदर्भ में शहीद भगत सिंह की विचारधारा की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अन्याय के विरुद्ध इस क्रांतिकारी योद्धा के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अन्य ज्ञान अर्जित करने के लिए भी उत्साहित किया।
[caption id="attachment_8358" align="aligncenter" width="800"]