Skip to content

Punjab News: बेकाबू फॉर्च्यूनर ने मारी सेल्फी पॉइंट को टक्कर, 3 फीट ऊंचे पिलर को लांघकर घुसी अंदर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के व्यस्त भारत नगर चौक में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। करीब रात 12:30 बजे एक काली फॉर्च्यूनर कार चौक के बीच बने ‘आई लव लुधियाना’ सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार लगभग तीन फीट ऊंचे सुरक्षा पिलर को लांघकर अंदर घुस गई। [caption id="attachment_104606" align="aligncenter" width="1200"] Ludhiana Bharat Nagar Chowk Accident Ludhiana Bharat Nagar Chowk Accident[/caption]

सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से टकराई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार माल रोड की तरफ से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही वाहन लुधियाना ( Ludhiana ) के भारत नगर चौक के पास पहुंचा, चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सीधे चौक की बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर के दौरान कार हवा में उछलते हुए सुरक्षा पिलर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद दोनों युवक वाहन के अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों और प्रदर्शनकारियों ने तुरंत मदद करते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।