Ludhiana Nagar Nigam[/caption]
Punjab: निगम हाउस में भारी हंगामा, बिना बहस पास हुआ 1258 करोड़ का बजट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab: लुधियाना में शहर के विकास का रोडमैप तय करने के लिए बुलाई गई नगर निगम की जनरल हाउस बैठक मंगलवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। गुरु नानक भवन में आयोजित इस बैठक में 1258.80 करोड़ रुपये का बजट बिना किसी विस्तृत चर्चा के महज कुछ ही मिनटों में ध्वनि मत से पास कर दिया गया, जिस पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।
बैठक की शुरुआत होते ही जैसे ही लुधियाना (
Ludhiana
) निगम सेक्रेटरी विवेक वर्मा ने बजट का एजेंडा सदन में पेश किया, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के पार्षदों ने इस पर विस्तार से चर्चा की मांग रख दी। विपक्ष का कहना था कि इतने बड़े बजट में हर वार्ड के लिए क्या प्रावधान किए गए हैं, इसका स्पष्ट विवरण सामने आना चाहिए। हालांकि, मेयर ने इन मांगों को नजरअंदाज करते हुए आम आदमी पार्टी के बहुमत का हवाला देकर सीधे बजट पारित करने का फैसला सुना दिया।
[caption id="attachment_97470" align="aligncenter" width="1200"]
Ludhiana Nagar Nigam[/caption]
Ludhiana Nagar Nigam[/caption]