Punjab Police busted cross-border smuggling module[/caption]
Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 21 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान समर्थित सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल के तीन मास्टरमाइंड को 24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
यह जानकारी
पंजाब (Punjab)
के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव नूरवाल निवासी जगजीत सिंह उर्फ राणा, अमृतसर के गांव औलख खुर्द निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अमृतसर के गांव धूपसड़ी निवासी रोशन सिंह के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_105716" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Police busted cross-border smuggling module[/caption]
Punjab Police busted cross-border smuggling module[/caption]