Punjab News: अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए किया आवेदन- लाल चंद कटारूचक
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने फेयर प्राइस शॉप्स (एफपीएस) के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक (
Lal Chand Kataruchakk
) ने आज पंजाब विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) द्वारा फेयर प्राइस शॉप्स के आवंटन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।