Punjab School Timing: भीषण गर्मी के बीच शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab School Timing: पंजाब (Punjab) में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। झुलसा देने वाली गर्मी और तेज हवाएं स्कूली बच्चों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों के छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए, विद्यालय शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर, स्कूलों को सुबह की सभा और कक्षाओं के दौरान बच्चों को लू लगने से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया है।