Skip to content

Firing In Punjab: सिविल अस्पताल के बाहर चली गाबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, मची अफरा-तफरी

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब में सिविल अस्पताल के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिविल अस्पताल के बाहर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हुई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना ( Ludhiana ) के सिविल अस्पताल के बाहर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोलियां चली। इस हमले में एक युवक के पैर में गोली लगी है जिसको गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र नामक के रूप में हुई है। वहीं ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर तेजधार हथियारों से वार करते नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की शुरुआत कोचर मार्केट के पास हुई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जवाहर नगर कैंप के पास कुछ लोग धार्मिक यात्रा के लिए बसें तैयार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों के साथ उनकी मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

तीन राउंड फायर

वहीं जब घायल पक्ष अपना इलाज करवाने और मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल की ओर जा रहा था, तब दूसरे गुट ने उनका पीछा किया। अस्पताल के पास हमलावरों ने दोबारा घेराबंदी कर तीन राउंड फायर किए। एक गोली सीधे धर्मेंद्र के पैर में जा धंसी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पहचान के लिए पुलिस आसपास के अन्य कैमरों को खंगाल रही है।