Punjab News: पंजाब में कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

लुधियाना (Ludhiana) के हैबोवाल इलाके के जस्सियां रोड पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की और पिछले करीब दो सालों से अपनी मासूम बेटी को अपनी गंदी हरकतों का निशाना बना रहा था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में कलयुगी पिता ने किए रिश्ते शर्मसार
Highlights
  • बेटी की अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश
  • बेटी को अपनी गंदी हरकतों का बनाया निशाना
  • पीड़िता ने चुप्पी तोड़कर कानून का दरवाजा खटखटाया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आ रहा है जिसने पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। खबर है कि बेटी ने अपने ही पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के हैबोवाल इलाके के जस्सियां रोड पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की और पिछले करीब दो सालों से अपनी मासूम बेटी को अपनी गंदी हरकतों का निशाना बना रहा था।

पिता राजिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अब पुलिस के पास अपने पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है, जिसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी पिता राजिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की की उम्र 18 साल बताई जा रहा है। आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायत के अनुसार, बीती 15 मार्च, 2026 को पीड़िता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने (दुष्कर्म) की कोशिश की। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से बचाकर भागने में सफल रही।

कानून का खटखटाया दरवाजा

इस खौफनाक मंजर के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ना ही बेहतर समझा और कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *