Gold[/caption]
Punjab News: फर्जी ज्योतिषी ने की ठगी, पूजा के नाम पर 5.5 तोले सोना लेकर फरार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, बरनाला।
Punjab News: पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में एक कथित ज्योतिषी द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ के नाम पर एक परिवार से करीब 5.5 तोले सोने के गहने ठग लिए गए। आरोपी ने घर की समस्याओं को दूर करने और सुख-शांति लाने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान मुकेश कुमार शर्मा उर्फ ज्योतिषी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उसने सितंबर 2025 में भवानीगढ़ में अपनी दुकान खोली थी। वह लोगों को ग्रह दोष खत्म करने, पारिवारिक कलह दूर करने और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के दावे करता था। इसी दौरान उसने गुलाब सिंह और उनकी पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया।
[caption id="attachment_4374" align="aligncenter" width="800"]
Gold[/caption]
Gold[/caption]