डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Transfers Posting News: पंजाब सरकार ने सोमवार को 13 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें जालंधर समेत 4 जिलों के डीसी बदले गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वरजीत वालिया अब जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। आकाश बंसल को कपूरथला का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट









