Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस के DSP की गोली लगने से मौत, महकमे में मचा हड़कंप

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पंजाब पुलिस के DSP की गोली लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान [caption id="attachment_108328" align="aligncenter" width="512"] DSP योगेश कुमार शर्मा DSP योगेश कुमार शर्मा[/caption] के रूप में हुई है।  

सीने में लगी गोली

बताया जा रहा है कि योगेश फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली साफ कर रहे थे और इस दौरान गोली उनके सीने में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या गलती से गोली चलने से उनकी जान गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। उस समय डीएसपी योगेश कुमार अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे।