Punjab Weather Update: पंजाब में आज बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में लू का असर अभी से महसूस किया जाने लगा है, जहाँ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। पहाड़ों तक एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कुछ ज़िलों में बारिश होने की भी संभावना है।मौसम विभाग (
IMD
) के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज़ हवाओं के साथ-साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है।