Skip to content

Fifa World Cup 2026: करोड़ों की डील ठुकराकर फीफा वर्ल्ड कप में फ्री परफॉर्म करेंगे ये सुपरस्टार्स

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Fifa World Cup 2026: दुनियाभर के म्यूजिक फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अलग-अलग पीढ़ियों के तीन बड़े ग्लोबल म्यूजिक स्टार्स Shakira, Madonna और BTS (Kim Namjoon (RM), Kim Seokjin (Jin), Hoseok (Jhope), Min Yoongi (Suga), Park Jimin, Kim Taehyung (V), Jeon Jungkook (JK)) एक ही मंच पर साथ नजर आने वाले हैं। ये तीनों सुपरस्टार FIFA World Cup 2026 के फाइनल में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक प्रस्तुति के लिए इन कलाकारों ने कोई फीस नहीं ली है।

Shakira, Madonna और BTS एक ही मंच पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी स्थित MetLife Stadium में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार ‘हाफ-टाइम शो’ आयोजित किया जाएगा। इस शो को मशहूर बैंड Coldplay के लीड सिंगर Chris Martin तैयार कर रहे हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन Global Citizen द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि मैडोना, शकीरा और BTS करीब 11 मिनट की लाइव परफॉर्मेंस देंगे। आमतौर पर इन कलाकारों की एक प्रस्तुति के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन इस बार तीनों ने अपनी फीस छोड़कर सामाजिक उद्देश्य के लिए काम करने का फैसला लिया है। [caption id="attachment_97993" align="aligncenter" width="1200"] South Korean boy band BTS South Korean boy band BTS[/caption]

अभियान के जरिए 100 मिलियन डॉलर जुटाने का

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम से जुटाई जाने वाली राशि ‘फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड’ में जाएगी। इस फंड का इस्तेमाल दुनियाभर के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा। आयोजकों का लक्ष्य इस अभियान के जरिए 100 मिलियन डॉलर जुटाने का है। यही कारण है कि इन कलाकारों ने बिना किसी पारिश्रमिक के परफॉर्म करने का निर्णय लिया। आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बिकने वाले हर टिकट से 1 डॉलर सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए दान किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फंड में बड़ी राशि जुटने की उम्मीद है।

‘हाफ-टाइम शो’ में इस्तेमाल होता

दरअसल, फीफा ने इस बार वही मॉडल अपनाया है, जो Super Bowl के ‘हाफ-टाइम शो’ में इस्तेमाल होता है। सुपर बाउल में भी कलाकारों को परफॉर्मेंस के लिए फीस नहीं दी जाती, क्योंकि उन्हें वैश्विक स्तर पर भारी लोकप्रियता और प्रचार मिलता है। इसी साल फरवरी 2026 में Bad Bunny ने सुपर बाउल में बिना फीस परफॉर्म किया था, जबकि 2025 में Kendrick Lamar भी ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, मैडोना और बीटीएस पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर प्रस्तुति देंगे, लेकिन शकीरा पहले भी अपने मशहूर फीफा एंथम सॉन्ग्स से दुनियाभर के दर्शकों को झुमा चुकी हैं। साल 2022 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को करीब 1.42 अरब लोगों ने देखा था। ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा के लिए भी बड़ी मदद जुटाई जा सकेगी।