Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के कोटक महिंद्रा बैंक पर ग्राहक ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप, RBI से की शिकायत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) की कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), विरसा विहार रोड स्थित शाखा के खिलाफ एक ग्राहक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राहक गीता वर्मा ने बताया कि बैंक के मैनेजर दिव्या, टेली कॉलर शिफाली और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की कोशिश की।

गीता वर्मा ने कहा कि उन्होंने 1,20,000 रुपये की नकदी निकालने के लिए चेक भरा था और उसे टेली कॉलर शिफाली को सौंपा। शिफाली ने नकदी दिखाई लेकिन असली रकम अपने पास रख ली। बाद में रसीद क्लियर कराने के लिए एक अन्य कर्मचारी ‘नेहा’ के पास भेजा गया।

[caption id="attachment_110578" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर के कोटक महिंद्रा बैंक पर ग्राहक ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप जालंधर के कोटक महिंद्रा बैंक पर ग्राहक ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप[/caption]

नकदी में 11,000 रुपये कम

गीता वर्मा ने दावा किया कि बैंक द्वारा दी गई नकदी में 11,000 रुपये कम थे। बैंक से संपर्क करने पर उन्हें कहा गया कि बाकी राशि बैंक में ही छोड़ आई हैं। बाद में शाखा में जाकर उन्होंने पूरी रकम वापस ली, लेकिन फिर भी 1,000 रुपये की कमी रही। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक की गिनती मशीनें सही रकम नहीं दिखा रही थीं और CCTV फुटेज पूरी तरह नहीं दिखाई गई, जिससे उन्हें स्टाफ की नीयत पर शक हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस पूरे मामले में गीता वर्मा ने RBI और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि शाखा और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि ग्राहक के भरोसे का उल्लंघन है।