डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के साईंदास स्कूल में बालाजी की चौकी कार्यक्रम रुकवाने के बाद जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति गरम हो गई है। जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा इसे लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एक साल बाद वापस मिली पुलिस सुरक्षा को वापस करने की घोषणा की है।
जालंधर
(Jalandhar)
सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि
जय श्री राम जय श्री बाला जी.... मुझे पुलिस का प्रोटेक्शन नहीं चाहिए जो मेरे बाला जी के काम में दखल दे।
एक साल बाद मिली थी सुरक्षा
आपको बता दें कि जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को एक साल बाद सिक्योरिटी गार्ड मुहैया कराए गए थे। इसके बाद रमन अरोड़ा फिर से सक्रिय हो रहे हैं। इसी दौरान जालंधर सैंट्रल हलके के AAP के प्रभारी नितिन कोहली पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शुक्राना कार्यक्रम में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में रमन अरोड़ा कहीं नहीं दिखे थे।
[caption id="attachment_110662" align="aligncenter" width="679"]
Raman Arora Tweet[/caption]
इसके बाद रमन अरोड़ा की अगुवाई में हर साल साईंदास स्कूल में बालाजी की चौकी कार्यक्रम करवाया जाता रहा है। इस बार ये कार्यक्रम आज से शुरू होना है, लेकिव रात में पुलिस ने इस कार्यक्रम की तैयारी को बंद करवा दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि मौके पर विधायक रमन अरोड़ा तो नहीं आए, लेकिन पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल और कमेटी के सदस्यों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया।
[caption id="attachment_109200" align="aligncenter" width="1200"]
MLA Raman Arora[/caption]
मुझे ऐसी सुरक्षा नहीं चाहिए
अब रमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया में लिखा कि बालाजी के कार्यक्रम को पुलिस रुकवा रही है, ऐसे पुलिस को मैं अपनी सुरक्षा से वापस भेज रहा हूं। जिससे जालंधर सैंट्रल हलके की राजनीति गरम हो गई है।