Punjab News: कानूनी मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये किए एकत्र
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब के लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक कंपाउंडिंग फीस, निरीक्षण और सत्यापन सहित विभिन्न मानकों के तहत उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन किया गया है।
कंपाउंडिंग फीस के मामले में लीगल मेट्रोलॉजी विंग ने जनवरी से अप्रैल 2026 तक 39.58 लाख रुपये एकत्र किए। इसी अवधि के दौरान विंग द्वारा 8864 निरीक्षण किए गए तथा 870 चालान भी किए गए।