Punjab News: पंजाब में भीड़ ने स्नैचर समझकर युवकों को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के दुगरी इलाके में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया, जब कुछ युवकों को गलत आरोपों के आधार पर पीटा गया। मामला 7 मई की रात रेलवे क्रॉसिंग के पास बने नए पुल का है।
बताया जा रहा है कि लुधियाना (
Ludhiana
) के दुगरी इलाके में लगभग 35-40 लोगों की भीड़ ने युवकों पर ‘लुटेरा’ होने का आरोप लगाकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों की जमकर पिटाई हुई और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया।