Punjab News: हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए मान सरकार का बड़ा कदम- डॉ. बलजीत कौर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हाशिए पर रह रहे और जरूरतमंद वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।
डॉ. बलजीत कौर (
Baljit Kaur
) ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जातियों से संबंधित पहली से दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति योजना के अंतर्गत 204.69 करोड़ रुपये की अदायगी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को की गई है।