Skip to content

Punjab News: कार ने एक्टिवा को मारी जोरदार टक्कर, महिला वकील की मौत; घर की इकलौती सहारा थी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा महिला वकील (Lady Lawyer) की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लेडी एडवोकेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी महिला चालक अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पीएयू (PAU) के नजदीक लाज विकास क्लब कट, सागू चौक के पास हुआ। मृतका की पहचान हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स निवासी शिवानी वाधवा के रूप में हुई है। शिवानी जिला कचहरी में वकील के तौर पर कार्यरत थीं और रोजाना की तरह गुरुवार सुबह घर से काम पर गई थीं। [caption id="attachment_111511" align="aligncenter" width="1200"] Lawyer Shivani Wadhwa Killed Lawyer Shivani Wadhwa Killed[/caption]

एडवोकेट 20 फीट तक घसीटती चली गईं

शाम करीब पांच बजे वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की होंडा अमेज कार ने लापरवाही से मोड़ काटते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवानी सड़क पर गिर गईं और कार के साथ करीब 20 फीट तक घसीटती चली गईं। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन मोड़ा, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। [caption id="attachment_49703" align="aligncenter" width="800"] died died[/caption]

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मृतका के जीजा और चश्मदीद सुमित बवेजा ने बताया कि वह उसी समय फिरोज गांधी मार्केट से लौट रहे थे और शिवानी की स्कूटी के पीछे ही चल रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चला रही महिला और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति नीचे उतरे। सुमित ने बिना समय गंवाए घायल शिवानी को उसी कार में डालकर डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। सुमित के अनुसार अस्पताल में आरोपी महिला चालक ने अपना नाम प्रगति धीर बताया, लेकिन कुछ देर बाद मौका पाकर वह वहां से फरार हो गई।

हादसे से परिवार टूटा, पिता कोमा में

इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जब शिवानी तय समय पर घर नहीं पहुंचीं, तो उनकी मां ने शाम करीब 5:15 बजे फोन किया। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें शिवानी की मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक शिवानी परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं और भविष्य में जज बनने की तैयारी कर रही थीं। उनके पिता शिव चंद्र ब्रेन हैमरेज के बाद लंबे समय से कोमा में हैं। परिवार का पूरा खर्च शिवानी की कमाई से चलता था। उनकी बड़ी बहन शादीशुदा है, जबकि घर की जिम्मेदारी शिवानी के कंधों पर थी। [caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। SHO राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, मृतका की मां और अन्य परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी और परिवार का चिराग न बुझे।