डेली संवाद, होशियारपुर।
Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के होशियारपुर नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए विभिन्न वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
इस घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के इस कदम के बाद अब अन्य पार्टियों द्वारा भी जल्द ही अपनी सूची जारी किए जाने की संभावना है, जिससे चुनावी मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा।