डेली संवाद, कनाडा।
Canada Permit: कनाडा (Canada) जाने वाले भारतीय छात्रों और वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कनाडा के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (IRCC) ने टेंपरेरी रेजिडेंस परमिट के प्रोसेसिंग टाइम की जानकारी जारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (IRCC) ने टेंपरेरी रेजिडेंस परमिट के प्रोसेसिंग टाइम की जानकारी जारी की है। स्टडी परमिट (Study Permit) और वर्क परमिट (Work Permit) इसी परमिट का हिस्सा हैं, इसलिए इस समय सीमा से आवेदकों को अपने ट्रैवल और योजना बनाने में मदद मिलती है।
[caption id="attachment_16201" align="alignnone" width="1200"]
Study In Canada[/caption]
प्रोसेसिंग टाइम में 1 हफ्ते की बढ़ोतरी
IRCC के नवीनतम अपडेट के मुताबिक, भारतीय वर्कर्स के लिए वर्क परमिट (Work Permit) का प्रोसेसिंग टाइम घटकर 9 हफ्ते हो गया है। इससे पहले यह समय सीमा 10 हफ्ते थी। वहीं, भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट (Study Permit) के प्रोसेसिंग टाइम में 1 हफ्ते की बढ़ोतरी हुई है, यानी अब उन्हें परमिट मिलने में औसतन 5 हफ्ते लगेंगे।
IRCC ने बताया है कि प्रोसेसिंग टाइम अनुमानित है और आवेदन की जटिलता, दस्तावेज़ों की पूर्ति या अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता के आधार पर इसमें अंतर हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय छात्रों और वर्कर्स को अपने कनाडा जाने की योजना इसी प्रोसेसिंग टाइम के अनुसार बनानी चाहिए।
[caption id="attachment_18441" align="alignnone" width="1200"]
Canada Visa[/caption]
6 हफ्तों में मिल रहा वर्क परमिट
भारत के अलावा अन्य देशों के वर्कर्स और स्टूडेंट्स के लिए प्रोसेसिंग टाइम में भी बदलाव आया है। उदाहरण के लिए पाकिस्तान के नागरिकों को वर्क परमिट सिर्फ 6 हफ्तों में मिल रहा है। इस अपडेट से भारतीय वर्कर्स को राहत मिली है, जबकि स्टूडेंट्स को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।