Skip to content

Punjab News: कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात

अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह
अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कांग्रेस (Congress) में वापसी करने की अटकलों के बीच पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की है। इसके साथ वह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा से भी मिले। [caption id="attachment_20159" align="alignnone" width="1200"] अमित शाह और नड्डा से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह अमित शाह और नड्डा से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह[/caption]

नया प्रधान बनाने से नाराज

बता दे कि वह पंजाब (Punjab) में केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी का नया प्रधान बनाने से नाराज हैं। जिसके चलते उनके कांग्रेस में वापसी जाने की अटकलें भी शुरू हो गईं थीं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं बीते दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में एक बड़ा दावा किया था। भूपिंदर हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर की घर वापसी का संकेत दिया था। भूपिंदर हुड्डा ने कहा था कि कैप्टन साहब हमारे संपर्क में हैं।