Skip to content

Punjab News: पंजाब में मां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या, सूटकेस में रखकर जलाया शव

पंजाब में मां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या
पंजाब में मां के बॉयफ्रेंड ने की बेटी की हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पंजाब से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में मां के बॉयफ्रेंड ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को सूटकेस में डालकर आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर (Hoshiarpur) के खुरालगढ़ क्षेत्र के जंगल से 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव मिलने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि हत्या लड़की की मां के लिव-इन पार्टनर गुरविंदर सिंह ने की थी।

लड़कों से मिलना-जुलना नहीं था पसंद

पुलिस के अनुसार, गुरविंदर (23) और लड़की की मां (32) पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे लड़की का लड़कों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। जब लड़की ने उसे धमकी दी कि वह उसकी और मां के रिश्ते की बात सबको बता देगी, तो नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जानकारी के अनुसार, 29 मई को आरोपी ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर को बस में बैठाया और फिर किराए के कमरे में लौटकर लड़की का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को सूटकेस में पैक कर बाइक से जंगल में ले जाकर आग लगा दी, ताकि पहचान न हो सके।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रारंभ में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह लड़की के साथ बाइक पर जाते और बाद में सूटकेस लेकर कमरे से बाहर निकलते दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में गुरविंदर ने हत्या की बात कबूल कर ली और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जले हुए शव को जंगल से बरामद किया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।