Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में स्कॉर्पियो में लगी भयानक आग, जिंदा जला ड्राइवर

जालंधर में स्कॉर्पियो में लगी भयानक आग
जालंधर में स्कॉर्पियो में लगी भयानक आग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में चलती स्कॉर्पियो में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फोलड़ीवाल इलाके में चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने आग बुझाकर ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी।

जली हुई मिली लाश

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई तो अंदर से ड्राइवर की जली हुई लाश मिली। पुलिस ने जली हुई लाश और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि आग लगते ही स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए, जिस वजह से ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। [caption id="attachment_21787" align="aligncenter" width="1200"] मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले का शव काफी जल चुका है। आग की वजह से स्कॉर्पियो से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जिसके चलते पुलिस पहले गाड़ी के मालिक के बारे में पता कर रही है ताकि जिंदा जले व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस जांच कर रही है कि चलती स्कॉर्पियो में कहीं शॉर्ट सर्किट तो नहीं हुआ या फिर कोई तकनीकी खराबी आई, जिसकी वजह से गाड़ी में आग लगी। इसके साथ ही पुलिस को यह भी शक है कि कहीं किसी ने गाड़ी में जले ड्राइवर का पहले मर्डर कर फिर उसमें बंद कर गाड़ी में आग तो नहीं लगाई।