Skip to content

Telegram Restored: भारत में टेलीग्राम की हुई वापसी, सरकार ने लगाया बैन हटाया, लेकिन बंद रहेगा यह खास फीचर

Telegram
Telegram
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Telegram Restored: भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) के लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। खबर है कि ऐप पर लगाया गया अस्थायी राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध को हटा दिया गया है। NEET-UG की पुनर्परीक्षा के कारण टेलीग्राम (Telegram) ऐप पर लगाया गया अस्थायी राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध अब हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार इस प्रतिबंध को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। आज, 23 जून से, टेलीग्राम एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

संदेशों को संपादित नहीं कर पाएंगे

वहीं ऐप के दोबारा उपलब्ध होने के बावजूद, भारतीय उपयोगकर्ता 30 जून, 2026 तक भेजे गए संदेशों को संपादित नहीं कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और गृह मंत्रालय की सिफारिशों के आधार पर यह कठोर कदम उठाया है। [caption id="attachment_21792" align="aligncenter" width="1200"] Telegram Service Restored Telegram Service Restored[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 69ए के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए, सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। यह कार्रवाई 21 जून को आयोजित NEET-UG पुनर्परीक्षा के दौरान नकल और धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाने के लिए की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, टेलीग्राम के 'संदेश संपादन' फ़ीचर का दुरुपयोग परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की झूठी अफवाहें फैलाने के लिए किया जा रहा था। शातिर अपराधी परीक्षा से कुछ दिन पहले ऐप पर बेतरतीब संदेश पोस्ट करते थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, वे पुराने संदेशों को संपादित करके उनमें असली प्रश्नपत्र डाल देते थे।