Skip to content

Punjab News: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 713 अवैध हथियार बरामद

Punjab News: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 713 अवैध हथियार बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: संगठित अपराध और गैंग से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तथा उनके नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआत से अब तक एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने राज्य भर में अभियान के कुल 152 दिनों के दौरान 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन सहित 2009 कारतूस बरामद किए हैं। [caption id="attachment_6935" align="aligncenter" width="1200"] DGP Gaurav Yadav DGP Gaurav Yadav[/caption]

बड़ी मात्रा में गोली-बारूद बरामद किया

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टर युवाओं को बड़े लालच देकर अपने गैर-कानूनी कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें अवैध हथियार उपलब्ध कराना इसी का एक हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोली-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी तथा संगठित अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उल्लेखनीय है कि ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च अभियानों और कार्रवाइयों के दौरान बरामद किए गए हैं।

सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआत से अब तक अमृतसर ग्रामीण से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोजपुर से 155 तथा तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज किया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद किए गए हथियारों में आधुनिक हथियारों से लेकर देसी पिस्तौलें तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई पूरे राज्य में जारी रहेगी।”

8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

हाल ही में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 11 आधुनिक पिस्तौल तथा 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों के संपर्क में थे। बरामद हथियार आपराधिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे और उनका उपयोग जबरन वसूली, हिंसक अपराधों तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जाना था। इसी दौरान, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।