Skip to content

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की दुबई (Dubai) में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान बिक्रमजीत सिंह (25) निवासी गांव मंडाला तरनतारन के रूप में हुई है। बिक्रमजीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। [caption id="attachment_21890" align="aligncenter" width="1200"] बिक्रमजीत सिंह की फाइल फोटो बिक्रमजीत सिंह की फाइल फोटो[/caption]

सवा साल पहले गया था दुबई

बताया जा रहा कि बिक्रमजीत सिंह करीब सवा साल पहले रोजी-रोटी कमाने दुबई गया था यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मृतक के परिजनों ने पंजाब सरकार-भारत सरकार और समाजसेवियों से बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।