Punjab News: स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्पीकर संधवां ने श्री गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता, हक-सच और धर्म की स्वतंत्रता के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन हम सभी को सर्व-शांति, मानवता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है।
स्पीकर संधवां ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी ब्रह्मज्ञानी तथा सहनशीलता की प्रतिमूर्ति थे। जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध उनके द्वारा दी गई महान कुर्बानी का विश्व इतिहास में कोई सानी नहीं है। उन्होंने मानवता को परमात्मा से जुड़ने तथा साहस और धैर्य के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाया।