Punjab News: पंजाब में कोर्ट परिसर के बाहर तैनात ASI ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, तरनतारन।
Punjab News: पंजाब में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से खुद को गोली मारने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि एएसआई ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन के पट्टी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई ने कथित रूप से अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।