Skip to content

Times Square Firing: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी, एक घायल

Times Square Firing
Times Square Firing
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। Times Square Firing: अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर 'टाइम्स स्क्वायर' में फायरिंग हुई है जिससे वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क (New York) के मशहूर 'टाइम्स स्क्वायर' में उस समय अचानक गोलियां चलीं, जब लोग NBA चैंपियन टीम के लिए परेड निकाल रहे थे। गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एक संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मुस्तैद जवानों ने तुरंत पीछा करके एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को नियंत्रण में ले लिया है और पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

यह घटना गुरुवार को स्थानीय समयानुसार करीब दोपहर 3:40 बजे हुई। इससे कुछ ही देर पहले NBA चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत का जश्न मनाने के लिए एक परेड निकाली गई थी, जिससे लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर भारी भीड़ जमा थी। अधिकारियों ने बताया कि इस परेड इवेंट के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। न्यू यॉर्क पुलिस (NYPD) ने बताया कि पिछले हफ्ते से शुरू हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के कारण शहर में काफी विदेशी मेहमान आए हुए हैं, जिसकी वजह से टाइम्स स्क्वायर पर आम दिनों से ज्यादा भीड़ थी।