Skip to content

Punjab News: पंजाब में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या, दो बच्चे का था पिता, हमलावर फरार

बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या
बेअदबी के आरोपी की गला काटकर हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला मानसा (Mansa) के कस्बा बुढलाडा में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गांव दरियापुर खुर्द निवासी राजदीप सिंह (29 साल) के रूप में हुई है। [caption id="attachment_21314" align="aligncenter" width="1200"] मृतक राजदीप सिंह की फाइल फोटो मृतक राजदीप सिंह की फाइल फोटो[/caption]

हमलावरों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि राजदीप सिंह बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह रोजाना की तरह आज सुबह करीब 4 बजे अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हमले में राजदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक राजदीप सिंह विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी है।