Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, कई घायल

जालंधर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
जालंधर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी परिवारों के बीच हुए झगड़े में लाठी-डंडों, कड़ों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बता दे कि यह घटना वार्ड नंबर-8 के एक रिहायशी इलाके की है।

तार को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच कहासुनी

मंगलवार रात घर के बाहर लगी एक तार को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के कुछ लोग अपने साथ अन्य साथियों को लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं समेत परिवार के कई लोगों पर लाठी-डंडों, कड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान एक महिला के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी हमला कर दिया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था।

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।