Punjab News: किसानों के साथ अब युवाओं पर भी फोकस, AIF योजना से कृषि-आधारित उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का बागवानी विभाग, जो राज्य में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना को लागू करने वाली नोडल एजेंसी है, बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत के निर्देशों के तहत सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से युवाओं को सफल उद्यमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) योजना कृषि से जुड़े आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को कृषि-आधारित उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।