Skip to content

Punjab News: विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

Kultar Singh Sandhwan
Kultar Singh Sandhwan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने प्रख्यात समाजसेवी एवं एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र के पिता श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्पीकर संधवां ने कहा कि श्री नंद किशोर गोयनका मानवता की सेवा के प्रति समर्पित एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने श्री गोयनका की समाज कल्याण तथा गौ-सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। संधवां ने कहा, "श्री गोयनका जी न केवल दूरदर्शी सोच के धनी थे, बल्कि समाज की उन्नति और अग्रोहा धाम के विकास के लिए भी एक प्रेरक शक्ति थे। उनके निधन से सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।"

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्पीकर ने डॉ. सुभाष चंद्र तथा एस्सेल परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।