Skip to content

Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.557 किलो हेरोइन और दो पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। इनके जरिए हेरोइन और अवैध हथियारों की खेप मंगाई जाती थी, जिसे आगे विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित तस्करी गिरोह से जुड़ा है।

एफआईआर दर्ज

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच के दौरान आरोपियों के विदेशी संपर्कों, सप्लाई चेन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस का कहना है कि इस तस्करी गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियारों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।