Skip to content

Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार: महिला को रोका, पीछा करते हुए स्टोर तक पहुंचा, यौन उत्पीड़न के आरोप

कनाडा (Canada) के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग परिसर में एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में हलटन रीजनल पुलिस ने 25 वर्षीय पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया है।

Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार: महिला को रोका, पीछा करते हुए स्टोर तक पहुंचा, यौन उत्पीड़न के आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाब के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

25 वर्षीय पंजाबी युवक गिरफ्तार

कनाडा (Canada) के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग परिसर में एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में हलटन रीजनल पुलिस ने 25 वर्षीय पंजाबी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एटोबिकोक निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो राइड-शेयर ड्राइवर बताया जा रहा है।पंजाबी युवक मनदीप सिंह

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 जून 2026 की शाम करीब 5:15 बजे हुई। जांच में सामने आया कि महिला पार्किंग क्षेत्र में मौजूद थी, तभी आरोपी ने उससे बातचीत करने की कोशिश की। महिला ने वहां से निकलना चाहा तो आरोपी उसका पीछा करने लगा।

आरोपी ने महिला का किया पीछा

खुद को सुरक्षित रखने के लिए महिला स्टेशन के पास स्थित एक स्टोर की ओर चली गई, लेकिन आरोपी वहां भी उसके पीछे पहुंच गया। आरोप है कि स्टोर के बाहर आरोपी ने महिला के साथ दोबारा अभद्र व्यवहार किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की और 26 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक आरोप दर्ज किए हैं। फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी सार्वजनिक की है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले से जुड़े अन्य संभावित पीड़ित या गवाह भी हो सकते हैं।