Skip to content

Punjab News: पंजाब में लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के वीडियो वायरल, निहंग ने टैटू आर्टिस्ट को दी चेतावनी

बठिंडा में टैटू बनाते समय रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग ने एक वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट को वीडियो हटाने और भविष्य में इस तरह का कंटेंट पोस्ट न करने की चेतावनी दी है।

Punjab News: पंजाब में लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू के वीडियो वायरल, निहंग ने टैटू आर्टिस्ट को दी चेतावनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: देश में टैटू बनवाने का क्रेज लगातार लोगों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पंजाब में टैटू बनाते समय बनाए जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

निहंग ने दी चेतावनी

पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में टैटू बनाते समय रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने एक वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह से ऐसे वीडियो हटाने और भविष्य में इस तरह का कंटेंट पोस्ट न करने की चेतावनी दी है।

मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि शरीर के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का कंटेंट अश्लीलता को बढ़ावा देता है और इसे सार्वजनिक मंचों पर साझा नहीं किया जाना चाहिए।

वैवाहिक जीवन में विवाद बनता

उन्होंने यह भी दावा किया कि निजी अंगों पर बने टैटू कई बार शादी के बाद वैवाहिक जीवन में विवाद का कारण बन सकते हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर टैटू बनवाने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसे वीडियो नहीं हटाए गए तो वे दोबारा पुलिस प्रशासन के समक्ष मामला उठाएंगे।

टैटू आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की वीडियो

मनप्रीत सिंह खालसा के अनुसार, उन्होंने पहले भी इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। उनका कहना है कि टैटू आर्टिस्ट के परिवार और स्वयं आर्टिस्ट ने भविष्य में ऐसा कंटेंट साझा न करने का भरोसा दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अब भी मौजूद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला जारी रहा तो बठिंडा के साथ-साथ अन्य शहरों में भी इस तरह के मामलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

नियमों का पालन करते

वहीं, विवादों में घिरे टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने सभी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह पिछले छह वर्षों से लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल तरीके से टैटू का काम कर रहे हैं और नियमित रूप से सरकारी नियमों का पालन करते हैं।

रनबीर सिंह का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंद और मांग के अनुसार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैटू बनाते समय वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले संबंधित ग्राहक की पूरी सहमति ली जाती है।

टैटू आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की वीडियो

टैटू आर्टिस्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया उनके काम को लोगों तक पहुंचाने और नए ग्राहकों को जानकारी देने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह पेशेवर तरीके से काम करती है और महिला ग्राहकों की निजता व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है।