Skip to content

Punjab News: पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा: करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, छात्रों में रोष

पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थीं।

Punjab News: पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा: करंट लगने से PhD स्कॉलर की मौत, छात्रों में रोष
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने PhD स्कॉलर की मौत हो गई है जिससे वहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान ज्योति के रूप में हुई है जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थीं।

करंट की चपेट में आई

बताया जा रहा है कि जब वह सुबह गर्ल्स हॉस्टल-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग जा रही थीं तो इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजरते समय अचानक करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर गिर पड़ीं।

वहीं आसपास मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है और कैंपस के बिजली सुरक्षा सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

स्टूडेंट्स भड़के

हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही स्टूडेंट्स भड़क उठे है और उन्होंने यूनिवर्सिटी के भीतर धरना लगा दिया है। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, खुले तार या किसी अन्य स्रोत से फैला था।