Skip to content

UP PCS Transfer: सरकार ने 41 अफसरों के किए तबादले, पढ़ें Transfer List

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, जौनपुर समेत कई जिलों में नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम और एडीएम स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

UP PCS Transfer: सरकार ने 41 अफसरों के किए तबादले, पढ़ें Transfer List
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। UP PCS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादला सूची में लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत और कई अन्य जिलों के नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एडीएम और अपर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई सूची के अनुसार जगमोहन गुप्ता को लखनऊ का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि महेंद्र कुमार सिंह, जो अब तक अयोध्या में ओएसडी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

एसडीएम बिन्दु लता को कानपुर

जौनपुर की एसडीएम बिन्दु लता को कानपुर नगर में एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। आजमगढ़ के एसडीएम संजय चावला को पदोन्नति देते हुए इसी जिले का एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं महोबा के एडीएम कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को महोबा का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है, जबकि महिपाल सिंह को जौनपुर का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चंदौली के एसडीएम विनय सिंह को सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। महेंद्र प्रताप को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विकास को बहराइच का एसडीएम बनाया

राजस्व परिषद में ओएसडी रहे सौजन्य कुमार विकास को बहराइच का एसडीएम बनाया गया है। सरकार ने मेरठ और बुलंदशहर में भी अहम बदलाव किए हैं। पंकज दीक्षित को मेरठ का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि नवीन कुमार श्रीवास्तव को मुरादाबाद मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

बुलंदशहर के नगर मजिस्ट्रेट का दायित्व अब जगदंबिका पांडेय संभालेंगे। पीलीभीत में प्यारेलाल मौर्य को नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि विजय वर्धन तोमर को मेरठ का एडीएम (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

अधिकारियों की नई तैनाती की

अन्य तबादलों में सुनीता तिवारी को वृंदावन नगर निगम में अपर नगर आयुक्त, त्रिभुवन को प्रयागराज मंडल का अपर आयुक्त, ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और लालता प्रसाद शाक्य को प्रयागराज का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा कई जिलों में एसडीएम और एडीएम स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इनमें चित्रकूट, बागपत, चंदौली, मुरादाबाद, गाजीपुर, शाहजहांपुर और जालौन जैसे जिले शामिल हैं। शासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।