Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक किया आयोजित

Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक किया आयोजित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा द्वारा यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

यह समारोह नन्हे विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक बना, जिसमें उन्होंने किंडरगार्टन शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपनी आगामी शैक्षणिक यात्रा की ओर पहला कदम बढ़ाया।

सफलता की नई शुरुआत

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

उनके मुस्कुराते चेहरे उनकी पहली शैक्षणिक उपलब्धि की खुशी और गर्व को दर्शा रहे थे। इस अवसर पर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंनेकहा कि ग्रेजुएशन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि आजीवन सीखने, विकास और सफलता की नई शुरुआत है।