डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में महिला कांग्रेस की ओर से देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और भाजपा नेताओं कंगना रनौत व प्रह्लाद जोशी के कथित असंवेदनशील बयानों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस जालंधर सिटी की प्रेसिडेंट अनुराधा बंगा ने किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन में पार्षद उमा बेरी (वार्ड नंबर 25), पार्षद डॉ. जसलीन सेठी (वार्ड नंबर 30), डॉली सैनी, मनदीप कौर, सुरजीत कौर, वंदना मेहता, रणजीत कौर, जसलीन, परवीन पल्लवी, नेहा, मनजीत कौर, मनिंदर कौर, ज्योति वर्मा, गुरमीत कौर जस्सी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना जरूरी है और महिलाओं व समाज से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ बयान दिए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और आपत्तियों को लेकर नारेबाजी भी की।
कार्यक्रम में जालंधर महिला कांग्रेस की कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।